फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Wife swapping case : Man kills friend in Mumbai

वाइफ स्वैपिंग का ऑफर दिया तो भड़क गया दोस्त, कर डाला खौफनाक कांड

Tue, 26 Sep 2017 05:25 PM IST
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented By- अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
Wife swapping case : Man kills friend in Mumbai
पहले तो अपनी बीवी के बारे में गंदी बातें सुन वो आग-बबूला हो उठा और फिर जब वाइफ स्वैपिंग का खुला निमंत्रण मिला तो खुद पर काबू न रख पाया और कर उतार डाला मौत के घाट।
विज्ञापन


चौंकाने वाला ये मामला मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र कांदिवली का है, जहां कथित तौर पर वाइफ स्वैपिंग को लेकर एक दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

यहां जाने पूरा मामला

कांदिवली के मलवानी इलाके में एक टेलर की सिर कटी लाश बरामद होने के बाद सोमवार को पुलिस ने शाहरुख नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मृतक रईस अंसारी ने आरोपी शाहरूख को वाइफ स्वेपिंग का खुला ऑफर दिया था। 

इस दौरान रईस ने कथित रूप से शाहरुख की पत्नी के खिलाफ 'आपत्तिजनक टिप्पणी' की जिससे वह गुस्सा हो गया। रईस और शाहरुख की पत्नी के बीच अच्छे संबंध थे। जांच में मृतक रईस और आरोपी शाहरुख की पत्नी के बीच संबंधों की भी बात सामने आ रही है।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

रईस का शव मलाड इलाके में रविवार की सुबह पाया गया था। उसके शरीर पर घाव के कई निशान थे। कांदिवली पुलिस स्टेशन में लापता होने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसकी पहचान हो सकी। रईस का शव मिलने के बाद उसका बेटा और शाहरुख सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। 

इस दौरान शाहरुख गमजदा होने और रईस के बेटे का संरक्षक बनने का नाटक करने लगा, लेकिन पुलिस जांच में रईस के फोन रिकॉर्ड से पता चला कि उसने शाहरुख की पत्नी को कई बार फोन किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो दोनों के बीच रिश्ते का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed