{"_id":"5b7b072142c792465b688c85","slug":"wife-and-three-daughters-brutally-murdered-by-husband-committed-suicide-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद: पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर पति ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद: पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर पति ने की खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के पीपल गांव में पति ने अमानवीयता की हद पार करते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर लाश फ्रिज में डाल दी। इतना ही नहीं, उसने अपनी तीनों बेटियों को भी मार डाला और खुद फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सोमवार की शाम घटना का खुलासा हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। सनकी पति ने शाम को घटना के वक्त टीवी की आवाज फुल कर दी थी, जिससे बगल में रह रही भाई की पत्नी को भनक तक नहीं लग पाई। फॉरेंसिक टीम ने जांच में जानकारी जुटाई है। बच्चियों को संभवत: जहर दिया गया था।
विज्ञापन
धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव उर्फ शाह गांव का रहने वाला मनोज कुशवाहा उर्फ भल्लू (35) इलाके का समृद्ध किसान था। सोमवार की रात मनोज के पिता गुलाब कुशवाहा घर पहुंचे तो उनकी दूसरी बहु ने बताया कि मनोज के कमरे में अंदर टीवी बहुत तेज आवाज में चल रहा था। कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है। गुलाब ने तुरंत ग्राम प्रधान को बताया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। मनोज फांसी पर लटक रहा था। उसकी पत्नी सुनीता (30) की लाश फ्रिज में थी। बड़ी बेटी सृष्टि (8) की लाश अलमारी में पड़ी हुई थी। बीच वाली बेटी शिवानी का शव अटैची में भरा था। छोटी श्रेया (3) फर्श पर पड़ी थी। सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन लोगों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। संभवत: इसी कारण मनोज हैवान बन गया और उसने पत्नी और बच्चियों को मार दिया।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद माना जा रहा है कि मनोज ने ही अपनी पत्नी और तीन बच्चियों की हत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।