फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   UP police used third degree on young man in Moradabad

यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा, चोरी की घटना कबूलवाने को पार की दरिंदगी की हदें

Tue, 16 Jan 2018 10:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 10:59 PM IST
UP police used third degree on young man in Moradabad
फाइल फोटो
यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पुलिस ने चोरी की घटना कबूलवाने के लिए युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा। 


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। सिविल लाइंस थाने में मानव अधिकार की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। चोरी की घटना कबूलाने के लिए पुलिस ने एक युवक को थर्ड डिग्री दी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। 


थाने में थर्ड डिग्री देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दो सिपाहियों ने एक युवक की पट्टे से पिटाई की। युवक सिपाहियों से रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन सिपाहियों को रहम नहीं आया। पुलिस अफसर ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। 
विज्ञापन


युवक को सिविल लाइंस पुलिस ने दो दिन पहले चोरी के आरोप में उठाया था। युवक और उसके दोस्त पर आरोप था कि वह फेरी लगाकर आरओ वाटर बेचते हैं और इसी दौरान घरों की रेकी कर चोरी करते हैं। 

UP police used third degree on young man in Moradabad
पुलिस युवक को थाने लाकर पट्टे से पीटा गया। करीब पंद्रह मिनट तक दो सिपाही युवक और उसके दोस्त  को पट्टे से पीटते रहे। युवक की चीखों से थाना गूंज उठा। इसके बाद पुलिस ने युवक रिजवान और उसके दोस्त वसीम के  खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। 

जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव  ने बताया कि उन्हें वीडियो नहीं देखा है। अगर वीडियो महानगर के किसी थाने का है तो जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed