फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Uber driver sexually harasses woman, locks inside cab in Delhi

उबर कैब में ड्राइवर ने किया 24 साल की महिला का यौन उत्पीड़न, हुआ गिरफ्तार

Tue, 13 Mar 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Uber driver sexually harasses woman, locks inside cab in Delhi
दिल्ली में कैब ड्राइवर द्वारा एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक उबर ड्राइवर ने 24 साल की एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसे धमकाया और जब महिला ने भागने की कोशिश की तो उसे कार के अंदर बंद कर दिया। 
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर असलम खान ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को नशे की हालत में हरियाणा के एक गांव से गिरफ्तार किया है। ड्राइवर की पहचान संजीव उर्फ संजू के रूप में हुई। खान के मुताबिक वह उबर के साथ रजिस्टर्ड न होने के बावजूद कैब चला रहा था। 
विज्ञापन


जिस सफेज स्विफ्ट कार को वह चला रहा था उस पर पीले रंग का कामर्शियल नंबर भी नहीं था, ड्राइवर के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। उबर के प्रवक्ता ने बताया कि वह कैब के असली ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि कैब के नंबर को उबर एप से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि पीड़ित महिला अपने पति के साथ रोहिणी में रहती है और सोनीपत में नौकरी करती है। उसने शुक्रवार को शाम 7 बजे कैब पकड़ी थी, जिसमें उसके साथ यह घटना घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed