फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two youths arrested in pune minor girls suicide case

प्यार में मिला धोखा, नहीं पहुंचे प्रेमी तो नाबालिग लड़कियों ने दे दी जान

Tue, 04 Oct 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
two youths arrested in pune minor girls suicide case

पुणे में तीन नाबालिग लड़कियों के सुसाइड के मामले में पुलिस ने तीन लड़कों पर आरोप तय किए हैं। इनमें दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए लड़कों में एक की पहचान राहुल विनोद गोफ्ने (18) और दूसरे की सोहेल मुस्तफा शेख (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुणे मिरर की खबर के अनुसार पुलिस का कहना है कि नहर में कूद कर जान देने से पहले तीनों नाबालिग लड़कियों ने लड़कों को फोन किया था। इश्क की सनक उनके ऊपर इस कदर थी कि पहले तो उन्होंने फोन पर सुसाइड करने की धमकी दी और यह खौफनाक कदम उठा भी लिया। चौंका देने वाली बात है जिन लड़कों के प्यार में लड़कियां पागल थीं, वह मौके पर पहुंचे तक नहीं।

विज्ञापन

लड़कों को थी सुसाइड की खबर, लेकिन साध ली चुप्पी

two youths arrested in pune minor girls suicide case

पुलिस अधिकारी एसआर शिखरे का कहना है, लड़कियों ने अपने सुसाइड करने की खबर लड़कों को दी थी, लेकिन न तो वह वहां उन्हें बचाने पहुंचे और न ही उन्होंने उनके इस कदम की खबर किसी को दी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियों की उम्र 13 और 15 साल थी और वह तीनों ही भवानी पाथ में केसवाडी़ की रहने वाली थी। लड़कियों के घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने लड़कियों के नाबालिग होने की वजह से उनकी तलाश अपहरण के शक में की। लेकिन, शुक्रवार को धोबी घाट मैदान पर एक शख्स को इनका फोन मिला। फोन की खबर शख्स ने पुलिस को दी जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed