फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two young men killed gau rakshaks allegedly assault in Jalpaiguri

गौरक्षा के नाम पर भीड़ ने दो युवकों को पीट-पीट कर मार डाला, इलाके में तनाव

Sun, 27 Aug 2017 07:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 27 Aug 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
Two young men killed gau rakshaks allegedly assault in Jalpaiguri
फाइल
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के बड़हरिया गांव में रविवार की सुबह करीब तीन बजे गाय चोर होने के शक में भीड़ ने दो अल्पसंख्यक युवकों को पीट-पीट कर हत्या कर डाली। मारे गए युवकों की पहचान हफीजुल शेख और अनवर हुसैन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक हफीजुल असम के घुबड़ी जिले का जबकि अनवर कूचबिहार जिले का रहने वाला था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों युवक गाय चोर थे या किसी नजदीकी बाजार से पशुओं को खरीद कर अपने साथ ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मृतकों के पिकअप वैन में भी तोड़-फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को धूपगुड़ी अस्पताल ले गई जिन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two young men killed gau rakshaks allegedly assault in Jalpaiguri
फाइल
पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर उसमें लदी सात गायों को अपने कब्जे में ले लिया। इलाके में भारी तनाव को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। यह हत्या उस दिन सामने आई जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में धर्म और आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कह रहे थे। बता दें कि इससे पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके में गाय चोर होने के शक में तीन अल्पसंख्यक युवकों की भी जून महीने में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed