फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two woman bruatley beaten in UP aligarh

दो महिलाओं से बेरहमी की हदें पार, नरक बने 3 घंटे

Wed, 25 Jan 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
two woman bruatley beaten in UP aligarh
- फोटो : Times of India

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दो महिलाओं के लिए वो तीन घंटे नरक बन गए थे, जब उन्हें बेरहमी की हदें पार करके प्रताड़ित किया गया। यमुना एक्सप्रेस वे के पास जीकारपुर की है जहां आधा दर्जन बदमाशों ने एक महिला (32) और 18 साल की युवती की पिटाई की। दो साल से बतौर चौकीदार तैनात चौकीदार युवक की पत्नी (32), बेटा (11), बेटी (9) के अलावा 18 वर्षीय पत्नी की भांजी भी को बंधक बनाकर लूटा गया।

विज्ञापन


हमले का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि तीन घंटे की बर्बरता में उनकी जांघों पर जलती हुई सिगरेट चिपकाई गई। इतना ही नहीं उन दोनों की हथौड़े से पीटा भी गया। पूर्व डीआईजी आर के सिंह के फॉर्महाउस पर दो परिवार रहते हैं। इस बीच वहां पर बदमाश मोटी रकम की तलाश में पहुंचे गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिसकर्मी बनकर फॉर्महाउस की रखवाली करने वाले शख्स से गेट खुलवा लिया। बेखौफ बदमाशों ने शख्स पर बंदूक तान दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सभी बदमाशों ने उसकी पत्नी और भतीजी को घेर लिया और उनसे पैसे की पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास नहीं हुआ तो चिपकाने लगे सिगरेट

two woman bruatley beaten in UP aligarh

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वो पीड़िता से 50 लाख रुपये की पूछ रहे थे, लेकिन वह बार-बार कह रही थी कि उसे पैसे के बारे में कुछ नहीं पता। बदमाशों को पक्का यकीन था कि पैसे के बारे में महिला को पता इसलिए उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला और उसकी भतीजी को हथौड़े से पीटना शुरू कर दिया।

सिरफिरे हो चुके बदमाशों का मन इससे नहीं भरा था उन्होंने सिगरेट से जलाकर दोनों महिलाओं को कई जगह से जला भी दिया। पीड़िता बोली की वो तीन घंटे उनके लिए नरक के बराबर थे, क्योंकि बार-बार रहम की भीख मांगने के बावजूद हमें पीटा जा रहा था और जलती हुई सिगरेट चिपकाई जा रही थी।

पैसे नहीं मिले तो उड़ा ले गए घर का सामान

two woman bruatley beaten in UP aligarh

महिला ने बताया कि पैसे नहीं मिलने के बाद बदमाश उनका फोन, कपडे़, और कई चीजें उठाकर ले गए। महिला ने बताया कि उसकी भतीजी को मारा गया, लेकिन जो बर्बरता उसके साथ अपनाई गई उसको वह कभी नहीं भूल पाएगी।

केयरटेकर की पत्नी पर बदमाशों ने सख्ती इसलिए अपनाई क्योंकि उन्हें शक था कि उसे घर में रखे पैसे की जानकारी है, लेकिन वह बता नहीं रही है। हालांकि, उसके साथ हुई इस वारदात के बाद उसे रिश्तेदार के यहां भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed