{"_id":"5984bd5d4f1c1b23248b46e7","slug":"two-minor-sisters-were-raped-in-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालच देकर दो सगी बहनों से किया रेप, बच्चियों ने रो-रोकर बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालच देकर दो सगी बहनों से किया रेप, बच्चियों ने रो-रोकर बताई आपबीती
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के पूरनपुर में घर में खेल रही दो सगी बहनों को लालच देकर गन्ने के खेत में ले जाकर दरिंदे ने बलात्कार किया। बच्चियों की चीख पुकार पर लोगों के एकत्र होने और शोर शराबा होने पर आरोपी भाग गया। दोनों बच्चियों ने रो-रोकर घटना की जानकारी घर वालों को दी।
पुलिस ने बालिकाओं के पिता की ओर से मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्चियों को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
पूरनपुर देहात निवासी छह वर्षीय केजी की छात्रा और पांच वर्षीय उसकी बहन घर में खेल रही थी। इस दौरान घर पहुंचे मोहल्ले के शमशाद ने बच्चियों को रुपये देने का लालच दिया। आरोप है कि आरोपी लालच देकर घर से कुछ दूरी पर स्थित गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्चियों की खेत से चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हुए। इस पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
बच्चियों ने रो-रो कर घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। पुलिस ने बच्चियों के पिता की ओर से मोहल्ला निवासी शमशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शमशाद के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बालिकाओं को डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लग सका। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी करवाकर कोर्ट के लिए चालान किया जाएगा।