{"_id":"59be42914f1c1b19688b4fd6","slug":"tutor-held-for-assaulting-kid-for-not-doing-homework","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क ना करने पर ट्यूटर ने बच्ची को पीटा, शिव सेना कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमवर्क ना करने पर ट्यूटर ने बच्ची को पीटा, शिव सेना कार्यकर्ता और पुलिस आमने-सामने
amarujala.com, Presented by: अरविंद
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चार साल की बच्ची को होमवर्क ना करने पर ट्यूटर को उसे पीटने पर गिरफ्तार किया गया है। मामला मुंबई में कल्याण के रोहितदसवाड़ा का है। बच्ची के पीटने के चलते परिजनों ने बाजारपथ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने शिव सेना कार्यकर्ता दीपक सोनालकर को बुला लिया। दीपक के आने बाद उसने पुलिस से ट्यूटर अलिशा सरनधर के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
पढ़ें: वीडियो गेम के बहाने सरकारी क्लर्क करता रहा 11 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
विज्ञापन
लेकिन पुलिस ने बच्ची का मेडिकल चेक-अप करवाने को कहकर मामला दर्ज करने से मना कर दिया। कई देर बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो दीपक और सीनियर पुलिस में कहासुनी हो गई।
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पुलिस ने दीपक क थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद केडीएमसी के महापौर राजेंद्र देवलकर के साथ शिव सेना वर्करों ने पुलिस स्टेशन के बाहर भारी प्रदर्शन कर पुलिस ऑफिसर पसलकर के खिलाफ एक्शन लेने को कहा।
डीसीपी संजय शिंदे ने शिव सेना वर्करों को शांत कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा है।