फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   transgendor commits suicide in front of police station in Chennai

किन्नर को नहीं बर्दाश्त हुई बेइज्जती, थाने के सामने खुद को लगा डाली आग

Fri, 11 Nov 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Nov 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
transgendor commits suicide in front of police station in Chennai
आत्महत्या करने वाले किन्नर की लाश - फोटो : Indian Express

चेन्नई में एक किन्नर ने पुलिस स्टेशन के बाहर आत्महत्या कर ली। खबरों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने एक किन्नर को इतना शर्मिंदा किया कि तारा ने पोन्डी बाजार पुलिस स्टेशन के बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा ली। बताया जा रहा है कि एक रेड के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला किया गया और इसमें तारा का नाम भी शामिल है। इस पूरे मामले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


इंडियन एक्प्रेस की खबर के मुताबिक वीडियो में किन्नर तारा, पुलिसकर्मियों से तीखी बहस कर रही थी। तारा ने कहा,'आप मुझे लंबे समय से जानते हैं और आपको पता है मैं ऐसा नहीं कर सकती।' इस बीच एक पुलिसकर्मी ने कहा,'तुमने पुलिसवाले पर पत्थर क्यों मारा।' जवाब में तारा ने कहा ,'सर आप बताइए क्या मैने आप पर हमला किया है।'

विज्ञापन

'मेरी मौत का जवाब अब सरकार को देना'

transgendor commits suicide in front of police station in Chennai

एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों से बहस बढ़ जाने के बाद तारा को सुसाइड करने की धमकी देते हुए सुना गया। तारा ने कहा, 'वह अपने आप को आग लगा लेगा और पुलिसवालों को इसका जवाब सरकार को देना होगा।' हालांकि पुलिस ने इन वायरल वीडियो को गलत ठहराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तारा के साथ नरमी से पेश आया गया था।

क्या है पूरा मामला

transgendor commits suicide in front of police station in Chennai

पुलिसकर्मी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने इलाके में रेड मारी और किन्नरों को पकड़ना शुरू कर दिया। मौके से कई किन्नर भागने में कामयाब रहे लेकिन पुलिस ने तारा का स्कूटर जब्त कर लिया। जब तारा अपनa स्कूटर वापस लेने पुलिस स्टेशन आई तो उसकी पुलिस वालों से बहस होने लगी। इस दौरान तारा की बेइज्जती की गई, जिसके बाद उसने खुद को खत्म करने की धमकी दी।

तारा के दोस्त और किन्नर कार्यकर्ता रोज वेंकाटेसन का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने तारा के साथ जो व्यवहार किया है इससे साफ जाहिर होता है कि उसे सुसाइड करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि 48 घंटे बाद भी मामले में कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया है। यह दिखाता है कि चेन्नई में किन्नरों की क्या स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed