{"_id":"597d6c4c4f1c1b752c8b4868","slug":"tired-of-teasing-girl-left-school-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सीएम सिटी गोरखपुर में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा से स्कूल छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः सीएम सिटी गोरखपुर में छेड़खानी से तंग आकर छात्रा से स्कूल छोड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
ईव टीजिंग
सीएम के शहर में छेड़खानी से तंग एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। मामला गगहा इलाके के एक गांव का है। शनिवार सुबह आरोपी छात्रा के घर तक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा, मगर शोर मचाने पर भाग निकला। तहरीर मिलने बाद भी इलाकाई पुलिस खामोश है। अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया था। कुछ दिनों तक चौराहों और स्कूल के पास अभियान चला और मनचलों पर कार्रवाई भी हुई, मगर इसके बाद एंटी रोमियो दल सुस्त पड़ गया। गगहा में छात्रा के साथ हुई इस घटना से यह साफ जाहिर होता है कि मनचलों के हौसले फिर बढ़ गए हैं।

Trending Videos
एक बार किडनैपिंग की भी कोशिश हुई !
पीड़ित छात्रा ननिहाल में रहकर महिला पीजी कॉलेज में पढ़ाई करती है। तहरीर में उसने बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से स्कूल जाते समय उसे परेशान करता है। कुछ दिनों पहले उसने उसे गाड़ी में जबरन बैठाकर अगवा करने की भी कोशिश की। इससे डरी छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
घरवालों के साथ उसने थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। शनिवार तड़के करीब तीन बजे वह छात्रा के घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर उसकी नानी भी जग गईं और आरोपी को पकड़ लिया, मगर वह धक्का देकर भाग निकला।
शोर सुनकर गांव के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है। मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने घटना के बाद नानी के साथ गगहा थाने में जाकर तहरीर दी, मगर अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। एसओ गगहा जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।