{"_id":"598f32394f1c1b362a8b4768","slug":"three-people-gangraped-with-young-woman-in-buxar-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दबंगों के हत्थे चढ़ी युवती, रातभर किया गैंगरेप, फिर मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दबंगों के हत्थे चढ़ी युवती, रातभर किया गैंगरेप, फिर मार दी गोली
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Sun, 13 Aug 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ तीन लोगों ने शुक्रवार की रात सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की नियत से उसको गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल युवती शनिवार की सुबह किसी तरह जान बचाकर गंगा पार कर घाट पर पहुंची और नाविक से आपबीती सुनाई। नाविक उसे नाव से बलिया जिले के श्रीरामपुर घाट लाया, जहां 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दिया।
सूचना पर कोतवाल शशिमौलि पांडेय हमराहियों के साथ घाट पर पहुंचे और पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह जिला अस्पताल पहुंची और उसका बयान लिया। पुलिस अधीक्षक ने बक्सर पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर 20 दिन पहले डुमराव थाने में दोनों परिवारों की पंचायत भी हुई थी। उस समय युवती ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की थी। तब उसका फूफा उसे एक कमरे में ले गया। उसको डराया-धमकाया और अपने गांव ले आया।
विज्ञापन
पीड़ित युवती के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर फूफा ने यह कह कर उसे अपने साथ चलने को कहा कि उसके प्रेमी का एक्सीडेंट हो गया है, तुम अपना सामान ले लो और जाकर होने वाले पति की सेवा करो। तुम्हारी शादी उसी के साथ करा दूंगा। इसके बाद युवती का फूफा उसे लेकर सेमरी चला गया, जहां उसे श्रीनाथ समेत चार लोगों के सुपुर्द करते हुए कहा कि यह लोग तुम्हे प्रेमी से मिलवा देंगे।
वहां से श्रीनाथ और अन्य तीनों लोग उसे लेकर सेमरी से तिलक राय का हाता लाए, जहां उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद हत्या की नियत से गोली मार दी। अंधेरा होने के कारण गोली मेरे दाहिने हाथ में लगी। अंधेरा होने की वजह से किसी तरह सरपट में छिप गई, चारों ने ढूंढने का बहुत प्रयास किया। अंत में हार थक कर चले गए।
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के प्रयास मामले में युवती के फूफा समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राकेश कुमार, एसपी बक्सर, बिहार