फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The victim was brutally beaten to death for not paying bribe

सरेआम युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशबीन बनी भीड़

Tue, 01 Aug 2017 06:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
The victim was brutally beaten to death for not paying bribe
फाइल
दिल्ली में सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर युवक को बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक ने आरोपियों से 1500 रुपये उधार ले रखे थे। इस रकम को वह वापस नहीं कर पा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर मृतक राहुल पल्लेदारी का काम करता था। मृतक की मां आजादपुर मंडी में सब्जी बेचती है। मृतक राहुल से जब रवि अपने उधार दिए रुपये लौटाने को कहा तो उसने उससे थोड़े और दिनों का वक्त मांगा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी रवि ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। 
विज्ञापन


राहुल उनसे बचने के लिए सब्जी मंडी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गये और उसकी पिटाई करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहुल को अस्पताल भेजा। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को तो पीछा कर पकड़ लिया लेकिन एक फरार हो गया। बाद में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें खुलासा हुआ कि उधार लिए रुपये वापस नहीं करने पर उसकी हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed