फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The son of retired IG commits suicide by shooting himself in Cantonment Military Area of Allahabad

रिटायर्ड आईजी के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, सदमे में परिजन 

Fri, 07 Sep 2018 03:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Sep 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
The son of retired IG commits suicide by shooting himself in Cantonment Military Area of Allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद कमला नगर इलाके में गुरुवार की सुबह रिटायर्ड आईजी राम आधार के बेटे आलोक प्रकाश ने घर में रखी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली। आलोक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने जांच की लेकिन, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिटायर्ड आईजी ने तहरीर दी है, उसमें भी कोई कारण नहीं बताया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस विभाग के रिटायर्ड आईजी राम आधार परिवार के साथ म्योराबाद कमला नगर में रहते हैं। दूसरे नंबर के बेटे आलोक प्रकाश (45) का सोरांव के नहर ददौली में तूतू फ्यूल स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप था। घर में इस समय टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। कारीगर गुरुवार की सुबह से टाइल्स काट रहे थे। करीब 11 बजे खाना बनाने के बाद आलोक की पत्नी सरिता ने नौकर को उन्हें बुलाने के लिए भेजा। नौकर गया लेकिन, अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने आकर बताया तो सभी ऊपर गए। खिड़की से देखा गया तो आलोक बिस्तर पर पड़े हुए थे। दरवाजा तोड़ा गया। आलोक ने खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घर में हाहाकार मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पत्नी और पिता दोनों का यही कहना था कि आलोक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया, उन्हें नहीं पता। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे में तलाशी ली लेकिन, कोई सुसाइड नोट या फिर डायरी नहीं मिली, जिसमें आलोक ने कुछ लिखा हो। फिलहाल उनके मोबाइल की जांच की जा रही है। रिटायर्ड आईजी राम आधार ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है, जिसमें कारणों का कोई उल्लेख नहीं है। इंस्पेक्टर कैंट आरएस रावत ने बताया कि अंत्येष्टि के बाद जब घर वाले सामान्य हो जाएंगे तब घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक झटके में बिखर गया परिवार, सुबकते रहे पत्नी-बच्चे 

रिटायर्ड डीआईजी राम आधार के चार बेटों में आलोक दूसरे नंबर पर थे। बड़ा बेटा संगम लाल, तीसरे नंबर पर अरविंद और चौथे नंबर आशुतोष हैं। परिवार हर तरह से समृद्ध है। आलोक जहां पिता के साथ नहर ददौली में पेट्रोल पंप चलाते थे, वहीं उनके एक भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। एक भाई की पत्नी बैंक मैनेजर हैं। आलोक पत्नी सुनीता और बच्चों तूतू और डाली के साथ हंसता खेलता जीवन व्यतीत कर रहे थे। 

पिता राम आधार नम आंखों से बताते हैं कि आलोक ने कभी उनसे कोई बात शेयर नहीं की, जिससे पता चला कि वह किसी मुसीबत में हैं। कुछ लोग व्यापार घाटे और पैसों को लेकर चर्चा कर रहे थे लेकिन, परिवार वालों ने इससे इनकार किया है। मां फूलवती, पत्नी सुनीता और बच्चे तूतू और डाली दिन भर सुबकते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed