फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The order of the Panchayat, shaving the head of pregnant woman and wearing a necklace of shoes

पंचायत का फरमान, गर्भवती का सिर मुंडवा कर गले में डाली जूतों की माला

Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
The order of the Panchayat, shaving the head of pregnant woman and wearing a necklace of shoes
ग्राम पंचायत के निर्देश पर 35 साल की एक गर्भवती महिला के सिर के बाल मुंडा कर जूतों की माला पहना कर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के गाजोल थाने के तहत एक महिला पर एक युवक के साथ अवैध संबंध का आरोप था। पंचायत ने महिला के पति, पिता व पति के सामने ही उस पर अत्याचार किया।
विज्ञापन


महिला की तबियत बिगड़ने के बाद सोमवार को उसे अस्पताल ले जाया गया और मंगलवार को महिला ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि भरी पंचायत में कुछ लोगों ने उसके कपडे़ फाड़ दिए और अश्लील हरकतें कीं। पंचायत ने महिला पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की रकम नहीं चुकाने की स्थिति में उसके साथ बलात्कार की भी धमकी दी गई। गाजोल थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। तमाम अभियुक्त फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed