भीड़ ने महिला की पिटाई कर किया निर्वस्त्र, 20 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में ठाणे के एक गांव में महिला की पिटाई करने और उसके कपड़े उतारने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना रविवार को उस वक्त घटी जब महिला भिवंडी तहसील के पाछापुर गांव में गांव के ही कुछ लोगों के साथ कार में कहीं जा रही थी।
गांव के लोगों ने 35 वर्षीय महिला को कुछ लोगों के साथ कार में देखा तो कार रुकवा ली और महिला को कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद फिर लोगों की भीड़ ने महिला की जमकर पिटाई की।
असलहों से पीटकर किया निर्वस्त्र
मिड डे के अनुसार, भीड़ ने महिला के साथ ही कार में बैठे उसके साथियों को भी पीटा। इसके बाद फिर भीड़ ने जबरन महिला के कपड़े उतरवाकर उसे निर्वस्त्र कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर कुछ महिलाओं समेत 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 20 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अभी मामले की जांच चल रही है।