फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   terrorists offers 50 crore rupees to MP residential for murder of PM modi in his mumbai ralley

आतंकियों के निशाने पर पीएम मोदी, बम से उड़ाने के लिए दिया 50 करोड़ का ऑफर

Mon, 22 May 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार Updated Mon, 22 May 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
terrorists offers 50 crore rupees to MP residential for murder of PM modi in his mumbai ralley
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Deccan Chronicle

पीएम मोदी की हत्या के लिए मध्य प्रदेश के रहने वाले एक शख्स को कथित तौर पर करीब 50 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कॉल आतंकियों की तरफ से आई है। जिन्होंने यहां सतना जिला में रहने वाले कुशल सोनी को फोन किया था। पुलिस ने बताया है कि ये कॉल विदेश से आई थी, जिसकी जांच में साइबर सेल जुट गई है।

विज्ञापन


सोनी ने बताया कि शनिवार शाम 4.50 बजे उसे फोन पर पीएम मोदी को बम से उड़ाने के लिए कहा गया और कहा कि इसके लिए उसे मुंह मांगी रकम दी जाएगी। सोनी से कहा गया कि 25 मई को मुंबई में पीएम मोदी की रैली में उन्हें खत्म करने में उनकी मदद चाहिए।
विज्ञापन


सोनी को पहले ये एक मजाक लगा, लेकिन जब उसने नंबर देखा तो उसकी आंखे फटी रह गई। घबराया हुआ सोनी पुलिस स्टेशन पहुंचा और इसकी जानकारी दी। उसकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच में बताया है कि कॉल करने वाले की टोन गुजराती लग रही है, लेकिन जांच गंभीरता से की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed