फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teenage sisters set on fire in bareilly, 7 people arrested in allegation

दो सगी बहनों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला, अबतक पुलिस के हाथ खाली

Sun, 13 Aug 2017 12:08 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Aug 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
Teenage sisters set on fire in bareilly, 7 people arrested in allegation
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरेली के नवाबगंज के गांव देवरनियां जागीर में दो सगी बहनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना सुलझाने में पुलिस दूसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मौके से बरामद हुए दो मोबाइल फोन बेकार निकल गए। एक में सिम ही नहीं मिला तो दूसरा मोबाइल भी खराब निकला। तीसरे मोबाइल से बात होने का पता चला। इसके आधार पर ही पुलिस ने आगे की पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन


दो सगे भाई और एक महिला समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना क्षेत्र के गांव देवरनियां जागीर निवासी मजदूर नसरुद्दीन की 19 वर्षीय बेटी गुलशन और 17 वर्षीय फिजा पर बुधवार रात दो बजे अराजक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी।
विज्ञापन


दोनों बहने गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इधर, पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचती नजर नहीं आ रही है। पुलिस को मौके से मिले दो मोबाइल भी बेकार निकले। एक मोबाइल से ही बात होना पाया गया। कॉल डिटेल के मुताबिक एक की बात दिल्ली में रहने वाले तो दूसरी की बात पड़ोस के ही गांव रूपपुर में किसी से होती थी। इससे पहले दिल्ली में रहने वाले के भाई से भी बात होना पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस रख रही पैनी नजर

Teenage sisters set on fire in bareilly, 7 people arrested in allegation
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिलाई सिखाने वाली महिला से भी पूछताछ
गांव में ही एक महिला सिलाई सेंटर चलाती है। इस सेंटर पर फिजा सिलाई सीखने जाती थी। इसलिए पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस रख रही पैनी नजर
दो बहनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिवार के अलावा गांव में भी इसकी खासी दहशत है, जिससे दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने भी गांव में आने जाने वाले हर शख्स पर निगाह रखी। वहीं पीड़ित परिवार के बच्चे अपनी रिश्तेदारी में चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed