फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रसोई गैस से लगी आग, पांच झुलसे

रसोई गैस से लगी आग, पांच झुलसे

Sun, 13 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
रसोई गैस से लगी आग, पांच झुलसे
रसोई गैस से लगी आग, पांच झुलसे
विज्ञापन

वाल्टरगंज।
थाना क्षेत्र के आमा शुक्ल गांव में शुक्रवार की देर रात रसोई गैस सिलेंडर से आग लग गई। दुर्घटना उस समय हुई जब घर की 14 वर्षीय बालिका रजनी खाना बनाने के लिए रसोई गैस जलाने गई। माचिस जलाते ही आग धधक उठी। इस आग में रजनी के अलावा घर के चार सदस्य भी झुलस गए। इसके अलावा घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

गांव निवासी खेलई का एक कमरे का पक्का आवास है। इसी कमरे में पूरा परिवार रहता है। शुक्रवार की रात जब घर के लोग बरामदे में बैठे थे। इसी बीच 14 वर्षीय रजनी भीतर खाना बनाने चली गई। उसने जैसे ही चूल्हे का रेगुलेटर आन कर माचिस जलाई अचानक तेज लौ के साथ आग जलने लगी। इस दुर्घटना में रजनी का मुंह और हाथ झुलस गया। अचानक आग लगने से घर के लोग घबरा गए। जब तक वे संभल पाते तब तक आग ने घर में रखे 13 हजार रुपये नकदी के अलावा आभूषण और खाने-पीने का सामान जल कर राख हो गया। आग देखकर गांव के शिवकुमार मौके पर पहुंचे। वहां रजनी को आग में फंसा देखकर वे जान की परवाह किए बगैर घर में घुसकर रजनी को बाहर निकाला। इसके चलते उनका हाथ और शरीर कई जगह झुलस गया। इसके अलावा सामान बचाने के चक्कर में घर की सुमन, आरती और खेलई भी झुलस गए। बाद में मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने प्रधान को दी। प्रधान ने एसडीएम भानपुर हरिश्चंद्र सिंह को दी। प्रशासन ने मौके पर लेखपाल राजू श्रीवास्तव को भेजा है। एसडीएम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेखपाल को भेजकर आग से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट करने को निर्देशित किया गया है। प्रशासन पीड़ित को नियमानुसार अहेतुक सहायता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed