फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teacher uproots hair of girl over late fees in pune

फीस जमा करने में सात साल की बच्ची हुई लेट, बेरहम बनी टीचर

Thu, 19 Jan 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
 teacher uproots hair of girl over late fees in pune

मासूम बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में लेट फीस के लिए अक्सर प्रशासन या टीचरों का बुरा व्यवहार झेलना पड़ता है। कहीं बच्चों को पीटा जाता है तो कहीं उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे से ऐसा मामला सामने आया है, जहां टाइम पर फीस न जमा करने की वजह से एक टीचर ने मासूम बच्ची के बाल काट दिए।

विज्ञापन


घटना पुणे के ज्ञानोदय विद्या मंदिर स्कूल की है, जहां बार-बार फीस की याद दिलाने वाली टीचर बच्ची से इस कदर नाराज हुई कि उसने ऐसा कदम उठा लिया। मिड डे की खबर के मुताबिक मासूम बच्ची का नाम प्राची गुप्ता है। वह स्कूल में कई सालों से पढ़ रही थी, लेकिन इस बार वो फीस जमा करने में लेट हो गई।

विज्ञापन

डरी सहमी बच्ची ने मां-बाप को सब बताया

 teacher uproots hair of girl over late fees in pune

बच्ची के पिता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि इस शर्मनाक हरकत का शिकार हुई बच्ची जब घर पहुंची तो वह काफी डरी हुई थी। वह न कुछ खा रही थी और न ही किसी से बात कर रही थी। मां-बाप ने जब पूछा तो वह कुछ जवाब भी नहीं दे रही थी। इसके बाद जब उन्होंने बच्ची की स्कूल डायरी को देखा तो उसमें फीस न जमा करने को लेकर एक बड़ा नोट लिखा हुआ था। 

बच्ची ने थोड़ी देर बाद अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में बताया। मां-बाप ने जब सिर में बाल कटे हुए देखे तो वे दंग रह गए। इसके तुरंत बाद एक छोटा सा फोटो स्टूडियो चलाने वाले अखिलेश स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से शिकायत की।

पिता बोले, जो हुआ वो बेहद शर्मनाक

 teacher uproots hair of girl over late fees in pune

बताया जा रहा है कि टीचर के खिलाफ एक्शन लिया गया है और पिता अखिलेश ने उसी दौरान बच्ची की फीस जमा कर दी। दरअसल, पिता का काम धीमा होने की वजह से उनके पास पैसे नहीं थे और महज तीन हजार रुपये के लिए प्राची को रोज स्कूल में बाते सुनाई जाती थी।

पिता ने कहा कि उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि प्राची के साथ ऐसा भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बच्ची के साथ ऐसा कुछ बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed