{"_id":"6214a4fb0465d5774a52292f","slug":"suv-and-truck-collide-four-killed-and-seven-got-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Odisha : SVU ट्रक से टकराई, शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Accident in Odisha : SVU ट्रक से टकराई, शादी समारोह से लौट रहे चार लोगों की मौत, सात घायल
Tue, 22 Feb 2022 02:33 PM IST
मेघा चौधरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 22 Feb 2022 02:33 PM IST
सार
शादी समारोह से अपने घर लौट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। हादसा सोमवार की देर रात केसिंगा थाना क्षेत्र में तुर्लखमन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 217 पर हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के कालाहांडी जिले में शादी समारोह से लौट रही एक एसयूवी ट्रक से टकरा गई। हादसा सोमवार की देर रात केसिंगा थाना क्षेत्र में तुर्लखमन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 217 पर हुआ। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
11 लोग थे सवार
बोलांगीर जिले के पीपलपदार क्षेत्र में शादी समारोह में शिरकत करके परिवार वापस अपने घर सिसेकेला लौट रहा था। एसयूवी में 11 लोग सवार थे। सोमवार रात हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को पास के केसिंगा सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर उपचार के लिए सभी को जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायल बच्चे को बुर्ला रेफर किया गया है।
विज्ञापन