सूरत: दलित को थप्पड़ मारने वाले पुलिसवाले पर हत्या का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में एक दलित को थप्पड़ मारने वाले पुलिसवाले पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी पुलिसवाले गुजरात के मातीवेद इलाके में एक दलित को थप्पड़ मार दिया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पीड़ित के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि आरोपी सब इंस्पेक्टर वीएस पटेल की पिटाई से ही महेंद्र मकवाना की मौत हुई है। इस बात को लेकर परिजनों ने आरोपी दरोगा पटेल पर रविवार को हमला भी बोल दिया था। इस हमले में पटेल बुरी तरह से घायल हो गया था और अब अस्पताल में भर्ती हैं।
पटेल पर एससीएसटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच कर रहे असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एचआई सोलंकी ने कहा है कि मामले के पटेल के खिलाफ अभी तक हत्या के कोई सबूत नहीं मिले।
बाएं पैर पर लाठी लगने से हुई मकवाना की मौत
सूरत के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक अधिकारी को इसकी जांच सौंप दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच मकवाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ पैर में लाठी लगने से गंभीर चोंट का निशान सामने आया है जिससे शायद उसकी मौत हुई हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सूरत नगर निगम के डॉक्टरों से भी पोस्ट मार्टम कराने की बात कही है।
सब इंस्पेक्टर पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे पुलिस कमिश्नर ऑफिस से लगी स्पेशल ब्रांच में भेज दिया गया है।