फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Student suicide after beating boys in Ghaziabad

युवकों की पिटाई के बाद छात्र ने की आत्महत्या, इस वजह से दी जान

Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Student suicide after beating boys in Ghaziabad
फाइल
गाजियाबाद में सेवा नगर इलाके में रहने वाले दसवीं के छात्र ने सोमवार शाम घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र के सुसाइड के बाद परिजनों ने इलाके तीन-चार युवकों पर बेटे की पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों का कहना था कि इन्हीं युवकों की पिटाई की वजह से छात्र ने सुसाइड किया है। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर काम करने वाले राजू सेवा नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। उनका बेटा हिमांशु पास के स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने के साथ ही घर की दुकान भी संभालता था। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि सोमवार को राजू ड्यूटी पर गए थे। स्कूल से लौटने के बाद हिमांशु दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मां बाजार से सामान खरीदने चली गई। करीब एक घंटे बाद वह लौटी तो दुकान बंद थी। घर का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में हिमांशु का शव चुन्नी से बंधा पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजनों ने छात्र की मौत के बाद हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता राजू ने बताया कि सोमवार को इलाके के ही कुछ युवकों ने बेटे की पिटाई की थी। इसके चलते वह काफी परेशान था। परिजनों ने इन युवकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा काटा। एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के युवकों के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed