फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   step father rpaed 10 year old daughter at mohaddipur

नशे की गोली खिलाकर सौतेले पिता ने 10 साल की बच्ची से किया रेप

Sat, 25 Jun 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
step father rpaed 10 year old daughter at mohaddipur

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के मोहद्दीपुर में बृहस्पतिवार की रात सौतेले पिता ने नशे की गोली खिलाकर 10 वर्षीय बच्ची से रेप किया। जानकारी के बाद पीड़ित को लेकर थाने पहुंची मां ने पति के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति को छोड़ने के बाद दो साल से महिला दो बच्चों को लेकर आरोपी के साथ रह रही थी।

विज्ञापन


नशे के आदी पति को छोड़कर मोहद्दीपुर में दो बच्चों के साथ रहने वाली महिला की दोस्ती दो साल पहले मॉडल शाप पर काम करने वाले राजेश निषाद से हुई थी। शादी का वादा करके राजेश महिला के साथ रहने लगा। मोहद्दीपुर में किराए पर कमरा लेकर सभी दो साल से रह रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात 10 वर्षीय बच्ची को नशे की गोली खिला दी। पत्नी और बेटे के सो जाने पर रात में बालिका को दूसरे कमरे में ले जाकर रेप किया। नींद टूटने पर महिला को राजेश की हरकत की जानकारी हुई। देर रात मोहद्दीपुर पुलिस चौकी पहुंचकर उन्होंने तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सिपाही आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आए। शुक्रवार की सुबह कैंट पुलिस ने राजेश के खिलाफ रेप, पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसएसआई एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार की सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed