{"_id":"5c023bfbbdec22415774ea7f","slug":"son-gave-30-sleeping-pills-to-mother-and-after-that-slit-her-throat-with-scissor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पहले मां को खिलाई नींद की 30 गोलियां, फिर काट दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पहले मां को खिलाई नींद की 30 गोलियां, फिर काट दिया गला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने गुरुवार सुबह एक ऐसे कलयुगी बेटे को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी 80 साल की मां को पहले नींद की 30 गोलियां खिलाई। इसके बाद उनका गला दबाने की कोशिश की लेकिन जब इसमें सफल नहीं रहा तो उनका गला काटकर हत्या कर दी। 53 साल के इस शख्स की अक्सर अपनी मां से लड़ाई होती रहती थी। आरोपी का नाम योगेन शिनॉय है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक रात में तीन अलग-अलग तरीकों से अपनी मां की जान लेने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, 'योगेश ने पहले मां को नींद की 30 गोलियां खिलाई और गला दबाया। मगर जब उसकी मां की नौत नहीं हुई तो उसने उनका गला रेत दिया। 2011 में ही योगेश की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।'
विज्ञापन
इसी कारण उसके अलावा मां ललिता की देखभाल करने वाला कोई और नहीं था। पुलिस ने कहा,' योगेश की शादी केवल चार साल चली और उनका कोई बच्चा नहीं था।' बुधवार को फिर उसका मां से झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसने मां को खत्म करने की योजना बनाई। उसने मां के दूध के गिलास में 30 गोलियां मिला दीं। मां ने वह दूध पी लिया। जब रात में वह उन्हें देखने के लिए गया तो उनकी सांसे चल रही थी। फिर उसने तकिए से मां का मुंह दबाया जब इसपर भी ललिता की मौत नहीं हुई तो उसने कैंची से उनका गला रेत दिया।
विज्ञापन
पड़ोसियों की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस आई और उसे हिरासत में लिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।