फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   six people gangraped tribal woman in Dumka of Jharkhand

बीच सड़क पर युवती को 6 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, फिर किया घिनौना कांड

Fri, 08 Sep 2017 11:50 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 08 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
six people gangraped tribal woman in Dumka of Jharkhand
फाइल
आदिवासी युवती को अपने दोस्त के साथ घूमना महंगा पड़ गया। कुछ दरिंदों ने पहले लड़की से मोबाइल और 51,00 रुपये का जुर्माना मांगा। बाद में जबरन दरिंदों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। 
विज्ञापन


घटना झारखंड के दुमका की है। अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली एक आदिवासी युवती को छह लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में शुक्रवार को 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पढ़ें:- नौकरी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड को बुलाया, फिर कई दिन तक बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्थानीय बुधवार शाम सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय कैंपस के नजदीक यह घटना हुई है। जब यह युवती अपने दोस्त के साथ घूम रही थी, तभी सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने लड़की से मोबाइल और 51, 00 रुपये जुर्माना देने की मांग की। उन लोगों का कहना था कि युवती का दोस्त आदिवासी नहीं है, इसलिए उसे यह जुर्माना देना होगा। 

six people gangraped tribal woman in Dumka of Jharkhand
फाइल
इसके बाद इन लोगों ने अपने सामने चाकू की नोक पर सड़क किनारे युवती और उसके दोस्त को सेक्स करने को मजबूर किया। युवती के दोस्त ने मोबाइल देने से इनकार किया लेकिन उसने उन लोगों को आश्वस्त किया कि वह अपने दोस्त से पैसे मंगाकर उसे दे देगा। 

पढ़ें:- किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक किया सामूहिक बलात्कार

पुलिस अधिकारी के अनुसार छह लोगों ने उस युवती के साथ जबरन गैंगरेप किया और वहां से फरार हो गए। बाद में रात 11.30 बजे मुफ्फसिल पुलिस थाना पहुंचकर युवती और उसके दोस्त ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने बताया कि युवती और उसके दोस्त द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed