फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raising hostage for several days, gang rape

किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक किया सामूहिक बलात्कार

Fri, 08 Sep 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Fri, 08 Sep 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Raising hostage for several days, gang rape
किशोरी को बंधक बनाकर किया सामूहिक बलात्कार

शामली में तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कई दिनों तक किया। युवकों ने उसे हरियाणा के पानीपत में एक स्थान पर बंधक बनाकर रखा था। आरोपी छह दिन बाद किशोरी को शामली में फेंककर फरार हो गए। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस महकमे में खलबली मच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, हिंदू संगठनों के लोगों ने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी किशोरी दो सितंबर को घर से बाहर गई थी, मगर, लौटी नहीं। किशोरी का कहीं पता नहीं लगने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार परिजनों को पता चला कि किशोरी आरके डिग्री कॉलेज के बाहर अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी है। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां किशोरी ने बताया उसे तीन युवक अपहरण कर ले गए थे और पानीपत में एक मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इनमें एक लड़का अपने आप को झिंझाना निवासी रिहान बता रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, हिंदू संगठन के घनश्याम पारचा, भाजपा नेता अजय संगल आदि भाजपाई कोतवाली में पहुंचे और पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप, दिव्यांग पति को पीटा

Raising hostage for several days, gang rape
युवती के साथ बलात्कार

घर पर अकेली महिला के साथ तीन आरोपियों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे महिला के दिव्यांग पति पर भी आरोपियों ने हमला किया और फरार हो गए। उधर, एक आरोपी की पत्नी ने भी दिव्यांग के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे उसका पति खेत पर काम करने गया था। घर वह अकेली थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवक उसके घर में आए और तमंचों के बल पर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। इसी दौरान महिला का दिव्यांग पति भी मौके पर आ गया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।

पढ़ें: प्यार से पिलाई कोल्ड ड्रिंक... फिर किया रेप, बेहोशी की हालत में हाइवे पर फेंका

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed