हीरोइन बनाने का झांसा देकर ली मॉडल की न्यूड तस्वीरें, चलवाया सेक्स रैकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 वर्षीय मॉडल को फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर एक प्रोडक्शन हाउस ने उसकी न्यूड तस्वीरें खींच लीं और फिर उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया।
मुंबई ने पुलिस ने वर्सोवा इलाके के एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस के गंदे खेल का काला सच सामने आया।
नकली ग्राहक बन पुलिस ने जब प्रोडक्शन हाउस में छापा मारा तो यहां तीन मॉडल सेक्स रैकेट में संलिप्त मिलीं। सेक्स रैकेट की सरगना का नाम रेखा वैष्णव बताया जा रहा है। पुलिस ने रेखा के अलावा और मॉडलों को प्रोडक्शन हाउस के चंगुल से मुक्त कराया। सेक्स रैकेट के दलदल से मुक्त हुई मॉडल ने हैरान करने वाली कहानी बताई है।
दिल्ली, गुजरात की लड़कियों को फंसाया जाता था
पुलिस ने सेक्ट रैकेट में गिरफ्तार की गई लड़कियों से पूछताछ की जिसके बाद सच्चाई सामने आई। प्रोडक्शन हाउस के लोग मॉडल और हीरोइन बनने की चाह रखने वाली लड़कियों को दिल्ली और गुजरात से यहां लाते थे। इसके बाद रेखा वैष्णव उन्हें न्यूड फोटोशूट के लिए तैयार करती थी।
इन लड़कियों की न्यूड तस्वीरें खिंचने के बाद तस्वीरों को वॉट्सएप के जरिए हाई प्रोफाइल ग्राहकों को भेजा जाता था। जब ग्राहक को लड़की पसंद आ जाती तो रेखा उसका रेट तय करती थी। पुलिस ने बताया कि मॉडल रेखा इस धंधे से अच्छी खासी कमाई कर रही थी।
रेखा इससे पहले कुछ कम बजट वाली फिल्मों में काम भी कर चुकी थी। रेखा जब प्रोडक्शन हाउस 'वीआर इंटरटेनमेंट' के संपर्क आई तो उसे बड़ी बजट की फिल्म में हिरोइन बनाने का झांसा दिया गया। इस फिल्म के बहाने उसकी न्यूड तस्वीरें खींच ली गईं और फिर मोटी कमाई की लालच में सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें एक एनजीओ ने सूचना दी कि वीआर 'वीआर इंटरटेनमेंट' नाम के प्रोडक्शन हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है जिसके बाद वहां छापा मारा गया। इस छापे में तीन मॉडलों और करीब 100 लड़कियों की न्यूड तस्वीरें बरामद हुईं।
पुलिस ने प्रोडक्शन हाउस के मालिक और इस रैकेट में लिप्त मॉडल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।