फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sex racket behind beauty Parlours in Kolkata, police arrested 12 people

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, छापोमारी में 12 लोग गिरफ्तार

Sat, 19 May 2018 12:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 12:00 AM IST
sex racket behind beauty Parlours in Kolkata, police arrested 12 people

कोलकाता में पुलिस ने 12 लोगों को ब्यूटी पार्लर में खुलेआम देह व्यापार चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 यौनकर्मी, 2 मैनेजर और 4 ग्राहक शामिल हैं। प्रदेश पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें मध्य कोलकाता के कई इलाकों से यूनिसेक्स ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार करने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। जिसके बाद लालबाजार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने वहां की कई जगहों पर छापेमारी की।



पुलिस ने छापेमारी में पाया की बऊ बाजार व तालतला इलाके के दो ब्यूटी पार्लरों में खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। बाऊ बाजार के गणेश चंद्र एवेन्यू से दो पुरुष और तीन यौनकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक मैनेजर और एक ग्राहक शामिल था। वहीं तालतला के लेनिन सारणी में स्थित ब्यूटी पार्लर से सात लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें तीन यौनकर्मी, तीन ग्राहक और एक मैनेजर था।  

पुलिस के मुताबिक दोनों ब्यूटी पार्लरों से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। इनका इस्तेमाल शारीरिक संबंध बनाने के दौरान किया जाता था। सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये धंधा कब से चल रहा था और इसमें इनके अलावा और कितने लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed