फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   scourge in sambhal during muharram festival many injured in stone pelting

संभल में बवालः 16 घंटे रुकने के बाद आगे बढ़े ताजिये, पथराव में SDM-ADM समेत 10 चोटिल

Tue, 03 Oct 2017 10:07 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Tue, 03 Oct 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
scourge in sambhal during muharram festival many injured in stone pelting
संभल
जिले के परियावली गांव का ताजिया निकालने को लेकर पैदा हुए विवाद ने रविवार देर रात्रि बवाल करा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हुए पथराव में एडीएम, एसडीएम,लेखपालों समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


हिंसा की सूचना पर डीआईजी ओंकार सिंह भी देर रात्रि संभल पहुंच गए। उधर तनाव के चलते संभल, सरायतरीन में ताजिए रोक दिए गए। तनावपूर्ण स्थिति के बीच पूर्व सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क व शाही जामा मस्जिद के सदर चौधरी अशरफ अली और जिला प्रशासन के बीच आधा घंटे वार्ता हुई। इसके बाद गतिरोध दूर हुआ और रुके ताजिए 16 घंटे बाद आगे बढ़े।  
विज्ञापन


मालूम हो कि रविवार को परियावली गांव में ताजिया निकालने को लेकर नई परंपरा कायम करने के मुद्दे पर प्रशासन और ताजिएदारों में टकराव और तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने को लाठियां फटकारनी पड़ी। ताजिएदारों ने ताजिए को मौके पर ही रोक दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

scourge in sambhal during muharram festival many injured in stone pelting
संभल में बवाल
परियावली में प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ताओं के बाद दोपहर से रुके हुए ताजिया देर शाम संभल की ओर से जाने पर सहमति बनी। ताजिया आगे बढ़ा लेकिन शाम सात बजे उसे नाहरठेर में रोक दिया। पूरे जिले की फोर्स मौजूद थी। एसपी, डीएम, एडीएम, एएसपी, एडीएम-सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर मुस्तैद थे। वार्ताओं का दौर चल रहा था।

मामला नहीं निबटा तो लेखपालों और सिपाहियों के जरिए प्रशासन ने ताजिए के ट्रैक्टर ट्राली को संभल की ओर बढ़वाया। चंद कदम ही ट्रैक्टर ट्राली आगे बढ़ा तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव हो गया। बवाल के दौरान कुछ फायर भी हुए हैं हालांकि प्रशासन ने फायरिंग से इनकार किया है।

पथराव में संभल के एडीएम, एसडीएम, पुलिसकर्मियों और लेखपालों समेत कुल दस लोग घायल हुए हैं। एसपी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। कई वाहनों में तोड़फोड़ हुई। रोडवेज की दो बसों में तोड़फोड़ की गई। देर रात्रि वार्ताओं के बाद 16 घंटे बाद ताजिए आगे बढ़े।

समैसा बवाल: 35 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, छह आरोपी जेल भेजे

scourge in sambhal during muharram festival many injured in stone pelting
संभल में बवाल
गांव समैसा में जगह को लेकर रविवार की देर शाम हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना ईसानगर पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिये कर्बला में दफन कर दिए गए। सोमवार को गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। एहतियातन गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इससे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

रावतपुर के 8 किमी इलाके में नाकेबंदी

scourge in sambhal during muharram festival many injured in stone pelting
संभल में बवाल
रावतपुर गांव में रविवार के बवाल के बाद सोमवार सुबह शरारती तत्वों ने फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर दूसरे संप्रदाय के एक युवक ने हमला कर दिया। कट्टे की बट और पत्थर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। रावतपुर और आसपास के 8 किलोमीटर इलाके में नाकेबंदी कर दुकानें बंद करा दीं।

लोगों को खदेड़ कर घरों के भीतर कर दिया गया। आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में घरों की तलाशी के दौरान काफी मात्रा में ईंट-पत्थर मिले हैं, जिन्हें हटवा दिया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस, पीएसी और पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात है। 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उधर, जूही परमपुरवा बवाल में पुलिस ने 12 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सेवन सीएलए, बलवा, हत्या का प्रयास सहित 20 संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा 33 उपद्रवियों को चिंहित कर एफआईआर में नामजद किया गया है। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed