फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   School teacher shot dead in Bhagwanpur area of Bihar's Vaishali district

बिहार में बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर शिक्षक को गोली मारी

Mon, 07 May 2018 07:08 PM IST
एजेंसी, हाजीपुर
एजेंसी, हाजीपुर Updated Mon, 07 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
School teacher shot dead in Bhagwanpur area of Bihar's Vaishali district

बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर इलाके में सोमवार को दो हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह घटना भगवानपुर इलाके के एल. एन. हाईस्कूल परिसर में उस वक्त हुई जब शिक्षक कक्षा में प्रवेश करने वाले थे। उन्होंने आगे बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग स्कूल परिसर में दाखिल हुए और राकेश रंजन (35) पर फायरिंग करने के बाद भाग गए। 
विज्ञापन


इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी राकेश रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने स्कूल के नजदीक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर हाईवे को लगभग 30 मिनट तक जाम कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed