{"_id":"59a01dbc4f1c1bcf058b47d3","slug":"saint-gurmeet-ram-rahim-and-controversies-of-dera-sacha-sauda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साध्वी रेप केस में राम रहीम को 10 साल की सजा, ये 4 अन्य मामले हैं CBI कोर्ट में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साध्वी रेप केस में राम रहीम को 10 साल की सजा, ये 4 अन्य मामले हैं CBI कोर्ट में
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Mon, 28 Aug 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 15 साल तक अदालत में चले साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा का विवादों से लंबा नाता है। इनमें से कई मामले अदालतों में विचाराधीन हैं। इसके अलावा विवादित पोषाक पहनने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब ने डेरा सच्चा सौदा का सामाजिक बहिष्कार का भी हुकम सुनाया था। उसके बाद राम रहीम ने अकाल तख्त को माफी नामा भेजा था।
अभिनेता और संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर के गांव श्रीगुरुसर मोडिया में हुआ था। उनके पिता का नाम मग्घर सिंह और मां का नाम नसीब कौर है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें से एक बेटी को डेरा मुखी ने गोद लिया है। वर्ष 1990 में उन्होंने सिरसा डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभाली थी।

ये मामले हैं सीबीआई कोर्ट में
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
साध्वी से दुराचार मामला :
सन 2000 में डेरा सच्चा सौदा की एक साध्वी ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, राष्ट्रपति व मीडिया वालों को एक गुमनाम पत्र भेजा था। पत्र में साध्वी ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर उसके व कई अन्य साध्वियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाए।
पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए सितंबर 2002 को मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। सीबीआई ने जांच में उक्त तथ्यों को सही पाया और डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ विशेष अदालत के समक्ष 31 जुलाई, 2007 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। शुक्रवार को अदालत ने इस मामले में राम रहीम को दोषी माना है। अब 28 अगस्त को इस मामले में सजा सुनाई जानी है।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
सिरसा से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र के संपादक रामचंद्र छत्रपति ने साध्वी के गुमनाम पत्र को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो डेरा सच्चा सौदा के सेवकों ने दिन दहाड़े 24 अक्तूबर 2002 को गोलियां बरसाईं। उपचार के दौरान 21 नवंबर 2002 को छत्रपति की मौत हो गई।
हत्या में शामिल दो डेरा सेवक मौके पर पकड़े गए। पंजाब एंड हाईकोर्ट में पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच करवाने की गुहार लगाई। सीबीआई ने डेरा प्रमुख के खिलाफ रामचंद्र छत्रपति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। सीबीआई की अदालत में 12 साल से इस मामले में सुनवाई चल रही है।
डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह को मौत के घाट उतारने का आरोप भी लगा। इस मामले में लंबी जांच के बाद सीबीआई ने डेरा चीफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। 12 साल से ही इस मामले की भी सुनवाई कोर्ट में जारी है।

400 साधुओं को नपुंसक बनाने का आरोप
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
- फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा के पूर्व अनुयायी हंसराज चौहान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि डेरा मुखी के आदेश पर उसे और 400 अन्य संतों को डेरा के अंदर जबरन नपुंसक बनाया गया था।
सीबीआई जांच की मांग करते हुए चौहान ने आरोप लगाया था कि डेरा मुखी अनुयायियों को अपने अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की मदद से नपुंसक बनाता है। उन्हें कहा जाता था कि नपुंसकत्व के जरिए उन्हें भगवान से मिलाया जाएगा। मामले में जज ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।
हाईकोर्ट ने चौहान के मेडिकल परीक्षण के आदेश दिए थे, जिसमें नपुंसकता की पुष्टि हुई थी। इसमें राज्य सरकार ने भी एक रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें डेरा प्रमुख से जुड़े सात लोगों के बयान हुए थे। उन्होंने उन्हें नपुंसक बनाने की पुष्टि की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ अंग भंग करने का केस दर्ज कर लिया।

डेरा का राजनीति में दखल
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा के विभिन्न राज्यों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए अपने राजनीतिक लाभ हेतु उन राज्यों के सभी बड़े राजनेता आशीर्वाद के लिए डेरा में आते हैं। प्रबंधक समिति द्वारा चुनावों के समय राजनेताओं को आशीर्वाद देने के नाम पर वोटों की राजनीति की जाती है।
डेरा ने राजनीति में सीधा दखल करते हुए एक राजनीतिक विंग का भी गठन कर रखा है, जो डेरा की राजनीतिक गतिविधियों का संचालन करती है। वर्ष 2014 में डेरा सच्चा सौदा ने हरियाणा में बीजेपी को अपना समर्थन दिया था।

अरबों में है डेरा का कारोबार
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
- फोटो : Twitter/@taran_adarsh
डेरा सच्चा सौदा के पास सिरसा में करीब 700 एकड़ की एग्रीकल्चर लैंड है। उनका राजस्थान के गंगानगर में 175 बेड का हॉस्पिटल भी है। इसके अलावा डेरा एक गैस स्टेशन और एक मार्केट कॉप्लेक्स भी चलाता है। डेरा सच्चा सौदा की ब्रांच पूरे देश में फैली हुई हैं।
डेरे की कुल प्रॉपर्टी 202 करोड़ रुपये बताई गई है। डेरा सच्चा सौदा की जमीन और जायदाद का रख-रखाव एक ट्रस्ट के जरिए किया जाता है जिसके मुखिया डेरा चीफ खुद है। इसके अलावा म्यूजिक कंसर्ट से भी उनकी कमाई होती है। हाल ही में डेरा मुखी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है, डेरा प्रमुख अब तक अपनी पांच फिल्में रिलीज कर चुके हैं।

जेड प्लस सुरक्षा में रहते हैं बाबा
डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम
डेरा प्रमुख को सिख चरमपंथियों, देश और विदेश में बैठे कट्टरपंथियों से खतरा बताया जाता है। इसलिए हरियाणा सरकार ने उनको जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। लक्जरी गाड़ियों के काफिले में उनकी गाड़ियों के आगे-पीछे खुली जिप्सी में सवार हरियाणा पुलिस के ब्लैक कमांडो रहते हैं।
डेरा मुखी किस गाड़ी में बैठे हैं लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाती, जैसे ही कहीं पहुंचते है वैसे ही उनकी गाड़ियों को बड़े टेंट से ढक दिया जाता है।