{"_id":"57ecf22c4f1c1b8167574a7e","slug":"rapist-threatened-to-rape-victim-of-acid-attack-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रेप फिर करवाया अबॉर्शन, अब दी एसीड अटैक की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले रेप फिर करवाया अबॉर्शन, अब दी एसीड अटैक की धमकी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
मध्य प्रदेश के भोपाल में रेप की मार झेल चुकी पीड़िता को एसिड अटैक की धमकी दी गई है। अटैक की धमकी देने वाला और कोई नहीं वही रेपिस्ट ही है, जिसने उसका 6 महीने पहले रेप किया था। चौंका देने वाली बात है कि इसी आरोपी ने लड़की का अबॉर्शन भी करवाया था।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स अपनी हरकतों से बाज न आने वाले आरोपी ने हाल ही में शॉपिंग के लिए निकली पीड़िता को धमकी दे डाली। उस वक्त उसकी मां भी साथ में मौजूद थी। वहअपने दोस्त अर्पित सक्सेना के साथ स्कूटर पहुंचा और एसिड अटैक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
धमकी की शिकायत पुलिस को कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने का वादा किया है। बताते चलें कि पीड़िता एक लॉ की स्टूडेंट रह चुकी है और वह भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहती है। इस बीच दोनों की मुलाकात एक जन्मदिन पार्टी में हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन