फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   raped ill teenager by Tantrik in Santkabir Nagar

भूत-प्रेत का चक्कर बताया, इलाज के बहाने झोपड़ी में बुलाया, फिर...

Sat, 30 Sep 2017 12:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 30 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
raped ill teenager by Tantrik in Santkabir Nagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक तांत्रिक ने नाबालिग पर भूत-प्रेत का चक्कर बताया फिर उसे इलाज के बहाने झोपड़ी में बुलाकर नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी के साथ झाड़-फूंक के बहाने एक तांत्रिक ने नशीला पाउडर सुंघा कर दो दिन तक दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को मामले की जानकारी दी। 

पढ़ें:- रेप पीड़ित गर्भवती बोली, ‘मेरे सौतेले बाप के पास है सम्मोहन शक्ति, वो कुछ भी कर सकता है’
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही तांत्रिक भाग निकला। शुक्रवार को किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना तीन दिन पहले की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि उसकी आए दिन तबीयत खराब रहती थी। दवाओं का असर नहीं होरहा था। उसके एक रिश्तेदार झाड़-फूंक कराने के लिए गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के एक तांत्रिक को लेकर आए। 

raped ill teenager by Tantrik in Santkabir Nagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
किशोरी का आरोप है कि 25 सितंबर की रात तांत्रिक ने उसे झाड़-फूंक के लिए उसे झोपड़ी में बुलाया और नशीला पाउडर सुंघा दिया। कुछ ही देर बाद ही वह अचेत हो गई। उसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

जब वह होश में आई तो रक्तस्राव हो रहा था। 26 सितंबर को फिर उसी छप्पर में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। भेद खुलते ही तांत्रिक भाग निकला। 

पढ़ें:- तांत्रिक पिता ने लूटी बेटी की आबरू, गर्भवती होने पर किया ये घिनौना काम

कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी  के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed