Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   tantrik father rape her daughter at farrukabad, daughter rape her father

तांत्रिक पिता ने लूटी बेटी की आबरू, गर्भवती होने पर किया ये घिनौना काम

Sun, 20 Aug 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: विजय जैन
amarujala.com- Presented by: विजय जैन Updated Sun, 20 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
tantrik father rape her daughter at farrukabad, daughter rape her father
तांत्रिक पिता ने लूटी बेटी की आबरू
सम्मोहन के जरिए तांत्रिक ने पहले पीड़िता की मां से शादी की। बाद में उसकी आबरू लूट ली।  गर्भवती हुई तो और घिनौना काम किया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। याकूतगंज के उलियापुर क्षेत्र की एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

युवती का कहना है कि फतेहगढ़ के ग्वालटोली निवासी कथित तांत्रिक ने सम्मोहन के जरिए उसकी मां से शादी कर ली। मां के साथ वह भी उसके घर पर रहने लगी। इस दौरान तांत्रिक ने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती हो जाने पर उसने चिलसरा के रहने वाले युवक से शादी कर ली।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुलिस को आपबीती सुनाई

आरोप है कि तंत्र विद्या के माध्यम से तांत्रिक ने एक माह बाद फिर उसे अपने पास बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई।

कोतवाल अनूप निगम का कहना है कि कथित तांत्रिक की तलाश में पुलिस ने छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला है। आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा कायम कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed