फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Raped by a seven-year-old girl, accused Arrested by police

बकरी चराने गई सात साल की छात्रा से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 05:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
Raped by a seven-year-old girl, accused Arrested by police

गुलरिहा इलाके के एक गांव में बकरी चराने गई सात साल की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बच्ची का शोर सुनकर उस ओर गए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित के मां की तहरीर पर आरोपी रुदल के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा को इलाज और मेडिकल जांच के लिए महिला अस्पताल भेजा गया। इससे पहले छात्रा के नाजुक अंग से खून का रिसाव होने की वजह से उसे पुलिस को उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।  

विज्ञापन


बच्ची गांव के एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। शनिवार की दोपहर वह बकरी चराने गई थी। उसके साथ कुछ और बच्चे थे। आरोप है कि गांव का रुदल वहां आया और बकरी चरा रहे अन्य बच्चों को भगा दिया। इसके बाद कक्षा एक की छात्रा को उठाकर पास में की झाड़ी की ओर ले गया और हैवानियत की। बच्ची का शोर सुनकर उस ओर कुछ लोग दौड़े तो आरोपी भागने लगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और धुनाई भी की। घटना की सूचना ग्रामीणों ने छात्रा की मां को दी। पीड़िता की मां के मुताबिक उसके पति की मौत हो चुकी है। किसी तरह चार बच्चों को पाल रही हूं। तीन बेटियां और एक बेटा है। जिस बेटी के साथ हैवानियत हुई, वह दूसरे नंबर की है। इस घटना से रूह कांप गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में था। उसपर कच्ची शराब बेचने का भी आरोप है। गुलरिहा इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है। मेडिकल जांच के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed