फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rape attempt to minor girl in Lakhimpur Kheri

मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की दरिंदगी

Sat, 04 Nov 2017 11:54 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 04 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
rape attempt to minor girl in Lakhimpur Kheri
rape
नशे में धुत एक युवक मासूम का अपहरण कर गन्ने खेत में ले गया, उसने यहां रेप की कोशिश की, विरोध करने पर आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है। महेवागंज में नशे में धुत 20 वर्षीय युवक ने शौच को जा रही पांच वर्ष की बच्ची को अगवा कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म की कोशिश की। विफल रहने पर वहशी ने मासूम के शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई। 

पढ़ें:- फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र की महिला ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला युवक उसी के गांव का है। बमुश्किल छूटकर रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसके कपड़े खून से सने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

rape attempt to minor girl in Lakhimpur Kheri
highway gang rape
उसने रोते हुए आपबीती सुनाई तो सभी सन्न रह गए। परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद परिवार वाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। 

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर खेत से दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

पढ़ें- दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, सामने आया हैरान करने वाला सच

फूलबेहड़ थाना इंस्पेक्टर कमलेश नारायण पांडेय ने कहा कि युवक ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। नाजुक अंग में भी चोट आई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि बच्ची की हालत अब ठीक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed