फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   police solved bsp leader Rajesh yadav murder case in Allahabad

बसपा नेता की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 22 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
police solved bsp leader Rajesh yadav murder case in Allahabad
राजेश यादव
बसपा नेता राजेश यादव की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या क्यों की गई, इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे, जानिए क्यों की गई राजेश की हत्या...
विज्ञापन


बसपा नेता राजेश यादव की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले के अंतेश प्रताप सिंह उर्फ जग्गा और आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इन दोनों ने स्वीकार किया है कि हत्या उनके साथी सुल्तानपुर के आकाश ने की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- अवैध संबंधों में रोड़ा था, पत्नी और प्रेमी ने किया ऐसा कांड पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वह और आधा दर्जन अन्य युवक साथ में थे और छात्र नेता अर्पित सिंह के चुनाव कार्यालय से लौट रहे थे। रात करीब सवा दो बजे ताराचंद हॉस्टल के पास फारच्यूनर गाड़ी से राजेश यादव और डॉ. मुकुल सिंह के हॉस्टल की ओर आने के दौरान झड़प हुई। 

पहले राजेश की ओर से गोली चली, जवाब में आकाश ने गोली चलाईं। उनमें से एक गोली राजेश के  सीने में लगी थी। इस घटना के बाद वह भाग गए थे। अगले दिन फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि जिस फारच्यूनर गाड़ी में सवार दो लोगों से झगड़ा हुआ था, उनमें से एक की मौत हो गई है। 
 

police solved bsp leader Rajesh yadav murder case in Allahabad
गिरफ्तार आरोपी
यह जानकारी एसपी सिटी सिद्धार्थ मीना ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। वहां पर गिरफ्तार किए गए प्रतापगढ़ जिले के थाना जेठवारा के गांव सराय भूपति निवासी अंतेश प्रताप सिंह ‘जग्गा’ और थाना मंधाता के ढेमा निवासी आशुतोष सिंह को भी लाया गया। 

एसपी सिटी के सामने आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना अचानक हुई है। ताराचंद हॉस्टल के पास घटना स्थल वाली सड़क कम चौड़ी है। इस रोड पर राजेश यादव नशे में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, जिसकी वजह से वह और उसके साथ बाल-बाल बचे थे। 

पढ़ें:- घर के अंदर से बह रहा था खून, दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन 

उसी समय साथियों ने कुछ कहा तो गाड़ी का शीशा खोलकर राजेश ने गालियां दीं। उसी समय बात बढ़ गई और राजेश की ओर से पहले फायरिंग की गई। जवाब में आकाश ने फायर किए। दोनों ओर से करीब सात-आठ राउंड फायर हुए थे। आकाश की ओर से चलाई गई गोली में से एक गोली राजेश के सीने में लगी थी।

राजेश यादव की हत्या में नामजद आरोपी डा. मुकुल सिंह का नारको टेस्ट कराने के लिए अदालत में अर्जी लगाई गई है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद मुकुल को नारको टेस्ट के लिए लखनऊ स्थित एसएफएल लेबोरेटरी ले जाया जाएगा। 

police solved bsp leader Rajesh yadav murder case in Allahabad
फाइल
पिछले सप्ताह मुकुल ने अपने को निर्दोष बताया लेकिन पुलिस ने उनसे नारको टेस्ट के लिए कहा तो सहमति दे दी। उसी आधार पर डॉ. मुकुल का नारको टेस्ट कराने के लिए अदालत में आवेदन किया गया है।

पढ़ें:- प्रेमिका की नहीं होने दे रहा था शादी, परेशान परिजनों ने उसे बुलाया और फिर...

दो व तीन अक्तूबर की रात करीब सवा दो बजे ताराचंद हॉस्टल के पास बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। गोली लगने पर उनके साथी डा. मुकुल उन्हें इलाज के लिए राज नर्सिंग होम ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बची। 

अगले दिन तीन अक्तूबर को राजेश की हत्या से गुस्साए बसपा समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा, आगजनी और तोड़़फोड़ की गई। बस में आग लगा दी गई थी। भदोही निवासी राजेश यादव बसपा की टिकट पर झानपुर सीट से 2017 में चुनाव लड़े थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed