फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police informer turns chain snatcher to make girlfriend happy

प्रेमिका से शादी करने के लिए पुलिस का मुखबिर बन गया चोर

Tue, 07 Jun 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Police informer turns chain snatcher to make girlfriend happy
आरोपी चोर और उसकी प्रेमिका - फोटो : MID DAY

जिस तकनीक से 21 वर्षीय युवक अपराधियों को पुलिस से पकड़वाता था उसी तकनीक का इस्तेमाल कर वह अपनी प्रेमिका के लिए चोर बन गया। चोरी से पैसे कमाकर वह अपनी प्रेमिका को खुश करने की कोशिश में जुटा था ताकि प्रेमिका उससे शादी करने के लिए राजी हो जाए।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने आरोपियों का नकली ग्राहक बनकर चेन स्नैचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफास किया है।

मिड-डे के अनुसार, मुंबई के मलाड में एक रेस्टोरेंट से पुलिस ने चेन स्नैचिंग गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें तीन लड़के और एक लड़की शामिल थी। इस गैंग में पुलिस का एक मुखबिर भी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

विज्ञापन

बिट्टू की बाइक में बैठकर प्रेमिका पूनम करती थी स्नेचिंग

Police informer turns chain snatcher to make girlfriend happy
demo pic

गैंग में शामिल लोगों की पहचान धनराज मेघनाथन उर्फ बिट्टू, उसकी प्रेमिका पूनम विष्‍णु गौरव, मंगेश काशीनाथ कड़ेकर और किरन हरीश शर्मा के रूप में हुई है। धनराज उर्फ बिट्टू पुलिस का मुखबिर था जो गैंग में शामिल था।

बिट्टू ने पुलिस को बताया कि वह चरस सप्लाई करने का काम करते थे और कभी-कभार चैन स्नेचिंग भी कर लेते थे। ड्रग सप्लाई से जो पैसा मिलता उससे वे लोग अच्छे कपड़े, अच्छा खाना और नशीले पदार्थ खरीदते थे। बिट्टू ने बताया वह ये सब काम अपनी प्रेमिका पूनम को खुश करने के लिए करता था।

बिट्टू ने बताया कि वह बाइक में पीछे पूनम को बैठाकर शहर की गलियों में निकलता था। वह बाइक संभालता और पूनम झपट्टा मारकर महिलाओं की चेन छीन लेती थी। पूनम लोगों से बाइक में बैठे-बैइे ही सेलफोन भी छीन लेती थी।

आरोपियों पास से पुलिस ने एक सोने की चेन और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed