{"_id":"5c00f388bdec2241417d1bee","slug":"police-arrested-for-allegedly-hacking-social-media-accounts-of-former-beauty-pageant-finalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पीजेंट की फाइनलिस्ट का अकाउंट हैक करके मांगी 1 लाख की फिरौती, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पीजेंट की फाइनलिस्ट का अकाउंट हैक करके मांगी 1 लाख की फिरौती, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्सोवा
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
अरीषा जैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने हाल ही में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चंद्रप्रकाश जोशी है। जिसने पूर्व ब्यूटी पीजेंट की फाइनलिस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया और फिर उससे एक लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने उसे तीन दिन बाद विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद मुंबई ले आई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का नाम अरीषा जैन है। 15 नवंबर को उन्हें एक ईमेल मिला जिसमें लिखा था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट अगले 24 घंटे में डिलीट हो जाएगा। यदि वह ऐसा नहीं चाहती हैं तो ईमेल में दिए लिंक पर क्लिक करें। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो कुछ नहीं हुआ। इसके बाद जब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोलना चाहा तो वह ब्लॉक मिला।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद अरीषा ने अपना फेसबुक और स्नैपचैट अकाउंट खोलने की कोशिश की लेकिन वह भी ब्लॉक थे। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। पुलिस के अनुसार दूसरे दिन उन्हें जोशी से एक वाट्सऐप मैसेज मिला और उनसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट वापस पाने की एवज में एक लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
जब जैन ने पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने उन्हें आरोपी से कुछ समय की मोहलत लेने के लिए कहा। जैन ने कहा, 'मैं उससे वाट्सऐप पर थोड़ा समय देने के लिए बात करती रही। मुझे पुलिस ने उसे भेजने के लिए कुछ लिंक दिए थे लेकिन उसने उनपर क्लिक नहीं किया। उसे उसकी अकाउंट डिटेल्स के आधार पर पकड़ा गया। जिसे उसने पैसा ट्रांसफर करने के लिए मुझे भेजा था।'