फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Passenger alleges terrorists on board during Mumbai-Jodhpur flight

मुंबई-जोधपुर की उड़ान के दौरान यात्री ने चार लोगों को बताया आतंकी, गलत सूचना देने पर हुआ गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 09:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger alleges terrorists on board during Mumbai-Jodhpur flight

मुंबई से जोधपुर की उड़ान के दौरान एक व्यक्ति ने कर्नाटक के पुलिसकर्मी को विमान हाईजैक कराने वाला बताकर सबको संकट में डाल दिया। इस बात से क्रू मेंबर भी काफी चिंतित हो गए थे। घटना सोमवार की बताई जा रही है। पुलिसकर्मी कर्नाटक से लापता हुए एक लड़के की तलाश में निकले थे।  


loader

एयर इंडिया की फ्लाइट 645 के क्रू को एक यात्री ने बताया कि उसे यात्रा कर रहे चार लोगों पर शक है कि वह आतंकवादी हो सकते हैं। जिसके बाद क्रू ने इस बात की जानकारी पायलट को दी। पायलट ने ये जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी और आवेदन किया कि विमान के आगमन पर सुरक्षा बल भी उपस्थित हो।

जब विमान लैंड हुआ तब सीआईएसएफ के कर्मचारी ने उन यात्रियों को हिरासत में ले लिया। उन चारों से पूछताछ भी की गई। लेकिन घंटों की गई पूछताछ के बाद उसी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिसने चारों पर शक किया औक क्रू मेंबर को गलत सूचना दी।

डीसीपी अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि जिस व्यक्ति ने क्रू को चार लोगों से संबंधित गलत खबर दी वह बेरोजगार है। और काम की तलाश में हैदराबाद और बंगलूरू जाता रहता है। उसने मैसूर में एक पोस्टर देखा था जिसपर लिखा था कि एक 15 साल का लड़का लापता है। उसने बच्चेे के माता पिता को भी फोन किया और कहा कि वह उसे ढूंझने में मदद करेगा। उसने कहा कि उनका बेटा जोधपुर के एक आश्रम में है।

उन्होंने आगे बताया लड़के द्वारा दी गई जानकारी को सही मानते हुए मैसूर पुलिस के हेड कॉन्सटेबल एवं कॉन्सटेबल और बच्चे के माता पिता जोधपुर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ आरोपी युवक की मौजूद था। युवक का बोर्डिंग पास नकली पहचान पत्र के आधार पर जारी हुआ था।  

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बच्चे के माता पिता के साथ सफर कर रहे अन्य दो लोग पुलिसवाले हैं। उसने यह सोचा था कि विमान के जोधपुर में लैंड होने के बाद वह लापता लड़के के पिता से पैसे लेकर भाग जाएगा।

डीसीपी ने बताया कि चारों लोगों में दो पुलिसवाले हैं और दो बच्चे के माता पिता हैं। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार किया गया है। विमान 11.15 मिनट पर सुबह जोधपुर पहुंचा था। लेकिन वापसी में विमान को इस घटना के कारण देरी हुई। एयर इंडिया की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed