फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Offer to sell Kidney after making fake Facebook account in the name of Medanta's doctor

मेदांता के डॉक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर किडनी बेचने का ऑफर

Wed, 27 Dec 2017 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
 Offer to sell Kidney after making fake Facebook account in the name of Medanta's doctor
गुरुग्राम में मानव अंग तस्करों के सक्रिय होने की सूचना ने गुरुग्राम पुलिस की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने मेदांता अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत पर मानव अंग तस्करी होने की आशंका का मामला दर्ज किया। मेदांता के न्यूरोसाइंस विभाग के डॉक्टर अब्दुल मुनीम के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों को किडनी व अन्य मानव अंग 4.5 लाख यूएस डॉलर (करीब 2.88 करोड़) में बेचने के लिए संपर्क करने को कहा जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डॉ. अब्दुल मुनीम मेदांता अस्पताल में न्यूरोसाइंस विभाग में कार्यरत हैं। करीब एक महीने पहले वह फेसबुक देख रहे थे कि वहां उन्हें 4.5 लाख यूएस डॉलर में किडनी खरीदने से संबंधित एक पेज दिखाई दिया। इस पर उन्होंने क्लिक कर देखा तो पाया कि उनके नाम पर फेसबुक पेज बनाया गया था। मेदांता अस्पताल के नाम के साथ-साथ उनकी फोटो व जानकारी भी फेसबुक पर अस्पताल की वेबसाइट से लेकर अपडेट की गई थी। इसमें एक व्यक्ति द्वारा ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर अपडेट कर इच्छुक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा गया।
विज्ञापन

 Offer to sell Kidney after making fake Facebook account in the name of Medanta's doctor
डॉ. अब्दुल मुनीम ने डीसीपी क्राइम को शिकायत देकर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने व मानव अंग तस्करी होने की आशंका जताई। उन्होंने शिकायत में कहा कि वह प्रतिष्ठित अस्पताल में डॉक्टर हैं और उनके पास देश ही नहीं विदेशों से भी मरीज इलाज के लिए समय लेकर आते हैं। ऐसे में उनके नाम पर चल रहे अकाउंट का दुरुपयोग हो सकता है। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया। साइबर सेल में जांच के दौरान मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने इसे सदर थाना पुलिस को भेज दिया। मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस पूरे मामले में गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार का कहना है कि, 'इस मेदांता अस्पताल के डॉक्टर ने फर्जी फेसबुक आईडी तैयार करने का मामला दर्ज कराया है। इस आईडी के जरिए मानव अंग को खरीदे जाने की बात कही गई है। साइबर सेल की जांच में फर्जी आईडी की बात सामने आई है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि इस आईडी का प्रयोग किस तरह के कार्य के लिए होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed