फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   notorious criminal shot dead after announcement

पहले किया जान से मारने का ऐलान, फिर मार दिया

Mon, 14 Mar 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 14 Mar 2016 01:52 PM IST
सार

  • हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर की हत्या, बदमाशों ने एलान कर मार डाला
  • पुलिस के मुताबिक चुनावी रंजिश के तहत दिया गया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
notorious criminal shot dead after announcement
हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

यूपी में कानून-व्यवस्था से बेखौफ बदमाशों ने ऐलान करने के बाद एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद से इलाकाई दहशत में हैं। पुलिसिया महकमे में हड़कंप मचा है।  

विज्ञापन


वारदात बरेली की है। पुलिस के मुताबिक चुनावी रंजिश के चलते दो परिवारों में खूनी संघर्ष छिड़ा है। र्निगुआ गौटिया इलाके के कोटेदार बाबू खां की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की रविवार को दिनदहाड़े गला घोटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


चश्मदीदों के मुताबिक फतेह खां को बाइक पर आठ हत्यारों ने जंगल में काफी दूर तक दौड़ाया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

इससे पहले शनिवार की रात आरोपियों ने फतेह खां को मार डालने का एलान भी किया था। वारदात के बाद पनपे तनाव को देखते हुए मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनावी रंजिश के चलते की गई हत्या'

notorious criminal shot dead after announcement
हत्या के बाद से इलाके में सनसनी - फोटो : demo

शेरगढ़ के गांव र्निगुआ गौटिया निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर फतेह खां का शव ब्यौधा गांव के जंगल से रविवार की दोपहर बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
 
गले और चेहरे पर नाखूनों के निशान थे और आसपास भागने दौड़ने के पैरों के निशान भी बने थे।

पुलिस का कहना है कि बाबू खां की हत्या का बदला लेने के लिए ही फतेह खां की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि रविवार दोपहर बारह बजे फतेह खां बाइक से क्षेत्र में निकला था, तभी उसे अलग-अलग बाइक सवार आठ लोगों ने पीछा करके दौड़ाया और जंगल में ले जाकर उसे घेरने के बाद गला घोटकर मार डाला। 

सीओ बहेड़ी प्रमोद यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर फतेह खां की हत्या के मामले में मिली तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के जमील उर्फ गुड्डू, जहीर, फिरोज, ताहिर खां, रहमत खां, हीरोज और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं, जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed