फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   neighbor killed mahila siksha mitra 

अलीगढ़ में महिला शिक्षा मित्र की पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या

Sat, 13 Oct 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
neighbor killed mahila siksha mitra 

थाना मडराक क्षेत्र के गांव नगला झाऊ में रंजिश के चलते शुक्रवार तड़के पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर महिला शिक्षा मित्र की हत्या कर दी। पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अमिता रानी (35) पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी नगला झाऊ पास के ही गांव छाहरी में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी। 

विज्ञापन


जबकि उसका पति गांव में ही जूनियर स्कूल चलाता है। अमिता के एक बेटी और दो बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक अमिता के परिवार का एक वर्ष पहले पड़़ोस के शिवराम के परिवार से कुछ विवाद हुआ था। जिसके चलते शिवराम अमिता के परिवार से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे अमिता शौच के लिए गई थी। 
विज्ञापन


वहीं पर शिवराम कुल्हाड़ी लेकर बैठा था। उसने अमिता पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए। अमिता की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में गांव की ही माइनर के पास से शिवराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed