{"_id":"5b1f46cf4f1c1ba86e8b78de","slug":"muslim-priest-returning-home-after-prayers-beaten-up-by-an-unidentified-group-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज पढ़कर आए मौलवी की अज्ञात लोगों ने की पिटाई, हिंदू देवता का नाम लेने से किया था इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नमाज पढ़कर आए मौलवी की अज्ञात लोगों ने की पिटाई, हिंदू देवता का नाम लेने से किया था इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में नमाज पढ़कर आ रहे एक मौलवी पर अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार यह घटना राजधानी रांची के नगरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी है। पीड़ित के साथियों ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उसे डंडे और रॉड से पीटा गया। उसे हिंदू देवता का नाम लेने के लिए कहा गया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने का केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोप अभी तक प्रमाणित नहीं हो पाई है। एफआईआर के अनुसार ध्रुवा की नई सड़क के रहने वाले 50 साल के अजहर-उल-इस्लाम नमाज पढ़ने के लिए अगडू गांव गए थे। वह और उनके साथी इमरान देर रात मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। तभी कथित हमलावरों ने दलादली चौक पर उन्हें रोक लिया। शिकायत के अनुसार उनके और हमलावरों के बीच हिंदू देवता का नाम लेने को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद उन्हें कथित तौर पर पीटा गया। इमरान वहां से भाग गया और पुलिस से मदद मांगी।
विज्ञापन
नगरी के प्रभारी अधिकारी राम नारायण सिंह ने कहा, शिकायत के अनुसार एक समूह ने अजहर से धार्मिक नारा बोलने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी और फिर समूह ने उसकी पिटाई कर दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। वह अब खतरे से बाहर है। सिंह का कहना है कि जान से मारने की कोशिश का एक केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा एक विशिष्ट देवता का नाम ना लेने की वजह से पीटे जाने की बात की अभी तक कोई प्रमाणिकता नहीं मिली है। इस मामले पर डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार सिंह ने कहा, हम संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन