{"_id":"59b7d5f54f1c1be97f8b64ee","slug":"mumbai-student-sexually-assaulted-by-seniors-in-bathroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट एक हेट कथा: जिंदा लाश बना छठी का छात्र, हुआ था यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉयलेट एक हेट कथा: जिंदा लाश बना छठी का छात्र, हुआ था यौन शोषण
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल के टॉयलेट में 7 साल के बच्चे के कत्ल का राज अभी अनसुलझा है। एक ऐसे ही मामले का मुंबई में खुलासा हुआ है। यहां छठी का छात्र जिंदा लाश बना है।
मुंबई में कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले इस छात्र के साथ बीते महीने टॉयलेट में नकाबपोश सीनियर्स ने यौन उत्पीड़न किया था। घटना के वक्त आरोपियों ने नकाब पहने हुए थे। तब से लेकर पीड़ित छात्र हर वक्त डर के साए में जी रहा है और डरा सहमा रहता है। पीड़ित छात्र के माता-पिता ने गोवांडी पुलिस थाने में 7 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पॉस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उसके बाद से दो बार पीड़ित छात्र पर हमला हो चुका है। पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन व प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अभी तक दिन 8 सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र की हत्या ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। प्रद्युम्न ठाकुर (7 वर्षीय) की शुक्रवार को स्कूल परिसर में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव स्कूल के वॉशरूम से बरामद हुआ था।