फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai state transport bus driver arrested for allegedly sexually assaulting a 6 year old girl

6 साल की बच्ची का ड्राइवर ने किया यौन शोषण, इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस

Sat, 16 Jun 2018 03:32 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jun 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Mumbai state transport bus driver arrested for allegedly sexually assaulting a 6 year old girl
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई के एक राज्य परिवहन विभाग के बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। उसपर 6 साल की लड़की का शिरडी से मुंबई लौटते समय यौन शोषण करने का आरोप लगा है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी सोपान उगाले ओशिवारा का नागरिक है। वह गोरेगांव के डिपो में ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार पीड़िता और उसके परिवार ने 13 मई को शिरडी से लग्जरी बस में बैठे थे। आरोपी भी संगमनगर से उसी बस में रात के 10.30 बजे सवार हुआ था।

विज्ञापन

              
पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने उसे आरोपी के बगल वाली खाली सीट पर बैठने के लिए कहा। रात के 3 बजे जब नाबालिग लड़की सो रही थी उस समय आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। नाबालिग ने सुबह इसके बारे में अपनी मां को तब बताया जब उसके निजी अंगो में दर्द महसूस होने लगा। हालांकि तब तक आरोपी बस से उतर चुका था। पीड़िता के परिवार ने कुरार पुलिस स्टेशन में पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू की और उन्होंने सूची के सभी यात्रियों की जांच की। जैसे ही आरोपी के सीट के नंबर की पुष्टि हुई हमें उसकी सारी जानकारियां मिल गईं। उगाले ने एजेंसी से टिकट बुक करवाते समय अपना मोबाइल नंबर दिया था। जिससे उसके स्थान और घर के पते की जानकारी मिल गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार सुबह उगाले के घर पहुंची और उसे पुलिस थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed