फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   multi-crore-scam-4 arrested to fruad in the name of pm narendra modi made-in-india scheme

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के नाम पर बनाई फर्जी वेबसाइट, करोड़ों ठगे, चार धरे

Thu, 08 Jun 2017 01:49 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Thu, 08 Jun 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
multi-crore-scam-4 arrested to fruad in the name of pm narendra modi made-in-india scheme
मेक इन इंडिया
प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में पुणे पुलिस के साइबर सेल ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक इन चारों आरोपियों ने देशभर के करीब 25 हजार लोगों से करोड़ों रुपये ठगे हैं। 
विज्ञापन


चार में तीन आरोपी रुपेश अरविंद, संदीप लोखेंडे और परशुराम तांबे मुंबई के हैं जबकि भावीन जोशी गुजरात का रहने वाला है। ठगी का यह मामला तब सामने आया जब पुणे निवासी दो लोगों ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी। 
विज्ञापन


डिप्टी पुलिस कमिश्नर सुधीर ने बताया कि मुंबई निवासी तीनों आरोपी दसवीं पास है और इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान का नाम इस्तेमाल करते हुए फर्जी वेबसाइट्स बनाकर लोगों को ठगा। इस काम उनका साथ गुजरात निवासी जोशी ने दिया। जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जोशी की मदद से इन्होंने फर्जी वेबसाइट्स को ऐसा बनाया जिससे की वे असली जैसी लगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होती थी ठगी
यह लोगों को मल्टी लेवल बिजने प्लान के नाम पर ठगते थे। लोगों से इन्वेस्टमेंट के नाम पर 7-7 हजार रुपये लेते थे। आरोपी लोगों को भरोसा दिलाते थे उनके इन्वेस्ट किए पैसे एक हफ्ते के अंदर 5 फीसदी लाभ सहित उन्हें वापस होंगे। अपनी इस ठगी को अंजाम देने के लिए इन  लोगों ने कई शहरों में कार्यक्रम भी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed