फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother of two Usha Devi hacked to death by husband uncle for saving Rajput pride

राजपूत शान की खातिर चाचा ने बहू को उतारा मौत के घाट

Mon, 19 Mar 2018 02:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
mother of two Usha Devi hacked to death by husband uncle for saving Rajput pride
ऊषा देवी

राजस्थान के अलवर जिले में रहने वाली एक महिला को सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसका काम करना राजपूत शान के खिलाफ था। इस घटना को अंजाम महिला के ससुर (पति के चाचा) ने दिया। मृतका की पहचान 33 साल की ऊषा देवी के तौर पर हुई है। महिला प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करके परिवार की कमाई में आधे से ज्यादा का योगदान देती थी। महिला के जेठ मोहन चौहान जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं उन्होंने कहा- देवी प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करके परिवार की आधे से ज्यादा कमाई दिया करती थी। परिवार ने अपना कमाने वाला खो दिया।

विज्ञापन


15 मार्च को सभी लोगों के सामने अलवर के एनएच-8 पर दो बच्चों की मां देवी को उसके 62 साल के चाचा ससुर ममराज सिंह ने जान से मार दिया। पुलिस के अनुसार सिंह ने देवी को इसलिए मार दिया क्योंकि उनका मानना था कि महिलाओं का काम करना राजपूत शान के खिलाफ है। महिला के घर में मौजूद रिश्तेदार और पड़ोसियों का कहना है कि क्योंकि देवी खुद कभी स्कूल नहीं गई थी इसलिए वह अपने बच्चे 10 साल की तनुजा और 11 साल के धीरज की अच्छी पढ़ाई और भविष्य के लिए सबकुछ करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि इस सपने को पूरा करने लिए उसने ऐसी दिनचर्या शुरू की जो सुबह होने से पहले ही शुरू हो जाती थी।
विज्ञापन


देवी की बड़ी बहन बीना ने कहा- वह सुबह के पांच बजे से पहले उठकर लकड़ियां चुनने जाया करती थी ताकि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए खाना बना सके। लगभग 8 बजे उसे प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने के लिए जाना पड़ता था और वह शाम को 6 बजे वापस आती थी। महिला के परिवार के अनुसार देवी करीब 7000 रुपए प्रतिमाह कमाती थी। कई बार उसकी कमाई अपने पति से ज्यादा होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी के पति मुकेश ने बताया- लगभग 4-5 महीने पहले मेरे चाचा ने ऊषा को काम पर जाने से रोकने की कोशिश की थी और उसने उन्हें सैंडल से पीटा था। मैंने भी उन्हें डांटा था लेकिन हमने कभी यह नहीं सोचा था कि वह उसे जान से मार देंगे। एक बार जब मैंने चाचा को पत्नी का पीछा करते हुए देखा था तो उसे चेतावनी दी थी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और वह इस समय न्यायिक हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि सिंह को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि महिलाओं का काम करना राजपूत शान के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed