{"_id":"5aded32f4f1c1b76098b61c5","slug":"mother-murdered-newborn-daughter-by-slitting-throat-by-finger-nails","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे में इस वजह से नवजात बच्ची को मां ने नाखून से खुरचकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठाणे में इस वजह से नवजात बच्ची को मां ने नाखून से खुरचकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नवजात बच्ची की उसी की मां ने अपने नाखून से गले में खरोचकर हत्या कर दी। पता चला है कि महिला तीसरी बेटी नहीं चाहती थी। इसलिए उसने बेटी को मार डाला। शिकायत के बाद खडकपाड़ा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नवजात की हत्या का यह मामला सोमवार का है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे के नजदीक कल्याण के उमबरडे गांव की निवासी वैशाली प्रधान अपनी नवजात बच्ची को लेकर ठाणे सिविल अस्पताल पहुंची थी। नवजात के गले से खून बह रहा था। डॉक्टरों ने जब उसकी जांच की तो पता चला बच्ची की मौत हो चुकी है। गले पर मिले निशान को देखकर डॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। शव की जांच के बाद पुलिस ने वैशाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल किया है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहले से ही पांच और तीन साल की दो बेटियां हैं। वो तीसरा बच्चा नहीं चाहती थी। गर्भवती होने के बारे में पता चलने पर उसने किसी से रुपये उधार लेकर गर्भपात करवाने की सोची, लेकिन ये पैसे उसके पति ने छीन लिए। वैशाली ने बताया कि उसके पति को शराब की लत है। उनके घर की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब है। दो बच्चियों को पालना मुश्किल है, ऐसे में तीसरे बच्चे का लालन-पोषण संभव नहीं था।
विज्ञापन